- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
एसपी के साथ युवाओं में सेल्फी लेना बना चर्चा का विषय
उज्जैन । नवागत पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर के प्रति युवक-युवतियों में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। इसके अलावा शहर की कुछ संगठनों के पदाधिकारियों का भी पुलिस अधीक्षक प्रति विशेष लगाव देखा जा रहा है।
अभी तक कई संगठनों के पदाधिकारी, नेता उनके कार्यालय पहुंचकर सम्मान एवं अभिनंदन कर चुके हैं। इसके पीछे वजह कुछ भी हो लेकिन लोगों के लिये यह बात चर्चा का विषय है कि अधिकारी तो आते और जाते रहते हंै। लेकिन कुछ संगठनों के पदाधिकारियों को तो बस फोटो छपाने के लिये स्वागत सत्कार करना जरूरी रहता है। और इसके लिये वह वजह तलाशते ही रहते हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित दशहरा मैदान पर मुख्य समारोह के दौरान कई युवा पुलिस अधीक्षक के पास पहुंच कर सेल्फी ले रहे थे।
हालांकि पुलिस अधीक्षक ने जब इनकार नहीं किया तो अन्य युवाओं का उत्साह बढ़ गया और उन्होंने ने भी आगे बढ़कर एसपी के साथ सेल्फी ली। उन्होंने जब यह देखा तो उन्होंने एसपी के पास जाकर आपत्ति ली। थोड़ी देर के लिये सेल्फी लेना का क्रम टूट गया। लेकिन समारोह के समापन के पश्चात कई युवा फिर से एसपी अतुलकर के पास पहुंचे और उन्होंने सेल्फी ली। इसको लेकर वहां पर मौजूद लोगों में कई तरह की प्रतिक्रिया रही। युवा सेल्फी लेने के बाद सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। एसपी जहां भी जाते हैं, जहां पर सेल्फी लेने के कारण व्यवस्था स्थिति बिगड़ जाती है।