- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
ऐसे समझें मुसीबतों की स्थिति:पुराने शहर का एक मार्ग चौड़ीकरण कार्य से बंद है तो अंकपात मार्ग पर टाटा ने क्यों जगह-जगह गड्ढे खोदकर शुरू किया काम
पुराने शहर में नगर निगम के जिम्मेदारों के बीच समन्वय के अभाव की बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही हैं। दरअसल केडी गेट से इमली तिराहा तक चौड़ीकरण कार्य होने से इस मार्ग पर आवागमन लगभग बंद हैं। ऐसे में जरूरतमंद बुधवारिया से अंकपात मार्ग वाले रास्ते से आवागमन कर रहे हैं। हाल ही में टाटा ने इस मार्ग में भी जगह-जगह गड्ढे खोदकर काम शुरू करवा दिया है। नतीजा ये हुआ कि आवागमन करने वालों की फजीहत हो गई।
खासकर नौ नारायण-सप्त सागर व 84 महादेव की परिक्रमा करने वालों की। अंकपात मार्ग पर रोजाना सुबह से लेकर रात तक चक्काजाम लग रहा है। श्रद्धालुओं सहित आम यात्रियों के वाहन जाम में फंस रहे हैं। कई जगह वाहन चालकों में विवाद की स्थित भी निर्मित हो रही हैं। इस मार्ग से कई स्कूली बसें भी गुजरती हैं। इस दौरान तो काफी देर तक वाहन फंसे रहते हैं।
मार्ग के आसपास की जनता व व्यापारियों का कहना हैं कि पुराने शहर में दो ही प्रमुख मार्ग हैं जो कि श्रावण व त्योहार के वक्त ज्यादा उपयोग होते हैं। इनमें से एक पर चौड़ीकरण कार्य होने से वहां आवागमन बंद हैं। ऐसे में जरूरतमंद अंकपात वाले इस मार्ग से आवागमन कर रहे थे लेकिन जिम्मेदारों ने इस पर भी अभी ही काम शुरू करवा दिया। ये काम बाद में भी हो सकता था। चक्काजाम से मुश्किलें बढ़ रही हैं। वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद गजेंद्र हिरवे ने उक्त समस्या से जिम्मेदारों को अवगत करवाया है।

- अंकपात मार्ग पर बुधवारिया में चेरिटेबल हॉस्पिटल हैं। यहां रोजाना एंबुलेंस रोगियों को लाती ले जाती हैं। चक्काजाम इनके लिए गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है।
- इस मार्ग पर सप्त सागर में से एक गोवर्धन सागर भी हैं। यहां श्रद्धालुओं को रूककर पूजन करना होता है। चक्काजाम से इन्हें काफी मुश्किलें झेलना पड़ रही हैं।
- अंकपात मार्ग से कृषि मंडी का रास्ता जुड़ा हैं। यहां सुबह फल-सब्जी मंडी भी लगती है। भारी वाहन तड़के से ही आने लगते हैं। चक्काजाम सुबह से ही शुरू हो जाता है।
- केडी गेट व गौतम मार्ग पर चौड़ीकरण कार्य चलने से इसी (अंकपात मार्ग) का उपयोग महाकाल से मंगलनाथ-काल भैरव मंदिर की तरफ जाने के लिए हो रहा है। चक्काजाम से बाहरी श्रद्धालुओं की भी मुसीबत हो गई हैं।
रात में काम करवा रहे
“श्रद्धालु व आमजन को परेशानी ना हो इसलिए अंकपात मार्ग पर टाटा का काम रात में करवाया जा रहा है। बावजूद असुविधा हो रही है इसे दिखवाया जाएगा।”