- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
ऑस्टे्लिया में क्रिकेट मैच, इस लिंक से ऑनलाइन ही कर दिया करोड़ों का खेल
क्रिकेट के ऑनलाइन सट्टे के लिंक बेचने वाले की तलाश में भेजी टीम
उज्जैन. भूखी माता मार्ग पर क्रिकेट के ऑनलाइन सट्टे के कारोबार में पुलिस अब इसके मुखिया की तलाश में जुटी है। सट्टे के लिंक कौन बेच रहा है और इस पूरे धंधे में कौन शामिल है, इसकी तलाश में एक पुलिस टीम का बाहर भेजा गया। पुलिस कह रही है कि जल्द ही कुछ नया खुलासा होगा वहीं शनिवार को क्रिकेट सट्टे में पकड़ाए दोनों आरोपी को न्यायालय से जमानत मिल गई है।
क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को भूखी माता मंदिर मार्ग पर क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा चला रहे वेदनगर निवासी कमलेश दास व वरुण चौहान उर्फ सनी निवासी मंछामण गणेश नगर को पकड़ा था। यह दोनों ऑस्ट्रेलिया में चल रही बीबीएल का सट्टा लगा रहे थे। इन्होंने मैच में सट्टा लगाने की लिंक खरीदी थी। इसी लिंक के आधार लोगों से रुपए लेकर दाव लगा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से पांच मोबाइल, लैपटॉप, कागज के हिसाब की पर्ची व १६०० रुपए नकद बरामद किए थे। लैपटॉप में क्रिकेट का करोड़ों का सट्टा हिसाब होना भी सामने आया था।
पुलिस इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच में ऑनलाइन क्रिकेट के लिए लिंक उपलब्ध करवाने वाले की तलाश में है। वहीं इस पूरे सट्टे को ऑपरेटर मुख्य व्यक्ति के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पकड़ाए दोनों आरोपी से इस संबंध में पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। इसी आधार पर पुलिस की एक टीम को बाहर भेजा गया है। एएसपी प्रमोद सोनकर का कहना है कि पूरे मामले की जांच चल रही है। एक टीम को बाहर भी भेजा है। वहीं दोनों आरोपी को १५१ में भैरवगढ़ जेल भेजा था लेकिन उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई है।