- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
- उज्जैन में फिरोजिया ट्रॉफी फाइनल देखने पहुंचे CM मोहन यादव: विजेता को ₹1 लाख, उपविजेता को ₹51 हजार अतिरिक्त इनाम
- सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को नई सौगात: CM मोहन यादव ने 18 करोड़ की सड़क का किया लोकार्पण, कहा - सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखकर हो रहा विकास
कंटेनमेंट एरिया के बाहर शहर में साप्ताहिक हाट बाजार लगाने एवं सब्जी मंडी खोलने की सशर्त अनुमति जारी
कलेक्टर ने आदेश जारी कर यह अनुमति मंगलवार को महात्मा ज्योतिबा फूले सब्जी मंडी में एवम बाहर लगने वाला हाटबाजर (महाकाल वाणिज्यिक केन्द्र), उन्हेल चौराहा से कालियादेह महल जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे लगने वाले हाट, बुधवार को नगर कोट की मैदान की भूमि व नवनिर्मित चबूतरों पर, गुरूवार को हरिफाटक ब्रिज के नीचे जिला पंचायत द्वारा निर्मित हाट बाजार व ब्रिज के नीचे खुली भूमि पर तथा शनिवार को नागझिरी स्थित सैफी पेट्रोल पम्प के पास खुली भूमि पर हाट बाजार के लिये दी गई है।
इसी तरह जीरो पाइंट मक्सी रोड के पास स्थित न्यू सब्जी मार्केट मक्सी रोड तथा रामप्रसाद भार्गव मार्ग ज़ामा मस्ज़िद के पास की सब्जी मंडी को खोलने की अनुमति जारी की गई है। सभी हाट बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करने तथा सब्जी मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सब्जी मार्केट में निर्मित ओटलों पर व्यवसाय करने के लिये कहा गया है।
जारी किये गये आदेश के अनुसार 65 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के व्यक्तियों जो अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं या गर्भवती माताएं या बच्चे जो 10 वर्ष से कम उम्र के हैं या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित व्यक्ति हाट बाजार एवं सब्जी मंडी में न आयें। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है। इसी तरह जनसमुदाय में सामान्य उपाय जिसमें कि कोविड-19 के संक्रमण को रोका जा सके, का पालन करने के लिये सभी हाट बाजार एवं सब्जी के विक्रेताओं को कहा गया है।
आमजन से आग्रह किया गया है कि वे हाट बाजार एवं सब्जी मंडी में जाते समय फिजिकल दूरी कम से छह फीट की रखें, चेहरे पर मास्क का कवर लगायें, हाथ धुलाई की प्रक्रिया को अपनायें एवं श्वसन शिष्टाचार का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। उक्त आदेश का उल्लंघन धारा-188 भादवि, डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट-2005 की धारा-51 से 60 एवं द एपिडेमिक डिसिज एक्ट-1897 के प्रावधानों के अन्तर्गत दण्डनीय होगा।