- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
कंट्रोल वाला 1 रु. किलो गेहूं का 2 और 2 रुपए किलो चावल के 4 वसूल रहा
भेरूगढ़ दुकान क्र. 1 के बीपीएल कार्डधारी उपभोक्ताओं ने लगाए आरोप
उज्जैन। शासन द्वारा उचित मूल्य की दुकानों पर विक्रय होने वाले गेहूं की कीमत 1 रुपये किलो और चावल की 2 रुपये किलो निर्धारित की गई है, लेकिन भेरूगढ़ स्थित दुकान क्र. 1 के संचालक द्वारा गरीबों से दो गुना राशि वसूल की जा रही है।
शा. उचित मूल्य दुकान क्र.1 भेरूगढ़ के उपभोक्ताओं ने बताया सरकार ने गेहूं की कीमत 1 रु. किलो और चावल की 2 रुपये प्रति किलो निर्धारित की है। बीपीएल व अन्य कार्डधारी उपभोक्ताओं को घर के प्रति सदस्य के मान से राशन वितरित किया जाता है, लेकिन दुकान क्र. 1 के संचालक द्वारा शासन की निर्धारित कीमत से दो गुना वसूली की जा रही है।
राहुल पिता रामलाल ठाकुर निवासी श्रीराम नगर ने बताया दुकान संचालक द्वारा अधिक रुपये लिए जाने के अलावा समय पर राशन भी वितरित नहीं किया जा रहा है। इसी दुकान के उपभोक्ताओं लोकेश पिता आत्माराम ने बताया दुकान संचालक द्वारा राशन तौलने के दौरान पारदर्शिता भी नहीं रखी जाती।
निर्मला बाई निवासी भेरूगढ़ का कहना था कि जब सरकार द्वारा गरीबों के लिए सस्ता राशन उपलब्ध कराया जा रहा है तो दुकान संचालक उसी राशन के दो गुना रुपए क्यों वसूलता है। इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर करेंगे। इस माह शासन द्वारा दो महीने का गेहूं, चावल एक साथ गरीबों को उपलब्ध कराया जा रहा है, एक किलो नमक थैली उचित मूल्य की दुकान पर मुफ्त दी जाती है। जिसके 2 रुपये दुकान संचालक द्वारा वसूले जा रहे हैं। जिसको लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी व आक्रोश व्याप्त है।