- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
कड़ाके की ठंड में भी नहीं रुके कदम, बच्चे पहुंचे सैर सपाटा में
उज्जैन। गायत्री शक्तिपीठ से लेकर खाकचौक, विष्णु सागर तक आयोजित होने वाले सैर सपाटा कार्यक्रम रविवार सुबह 6 बजे से शुरू हुआ, जिसमें सैकड़ों युवक-युवतियों के अलावा बच्चों ने माता पिता के साथ भागीदारी की। इस वर्ष सैर सपाटा में योग, व्यायाम, नृत्य, खेलकूद के अलावा शारीरिक चिकित्सा का शिविर भी लगाया गया है। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन की थीम पर आयोजित सैर सपाटा कार्यक्रम में परंपरिक खेल लंगड़ी पव्वा, रस्सा खेंच बच्चों को लुभा रहा था तो यहां ढोल और डीजे की धुन पर बच्चे और युवा जमकर झूमे और व्यायाम भी किया। आयोजकों ने कार्यक्रम स्थल के आसपास बााण्ड्री पर देश के महापुरुषों के चित्र उकेरे गये हैं जो लोगों के लिये आकर्षण के साथ का केन्द्र बनने के साथ सेल्फी पाइंट भी बन गया।