- महाकाल मंदिर पहुंचे सुनंदा शर्मा और मनीष मल्होत्रा: नंदी हॉल से किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने महाकाल में की भस्म आरती: सुबह 4 बजे पहुंचीं, 2 घंटे तक रहीं शामिल
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती, दिव्य श्रृंगार के साथ हुए बाबा महाकाल के दर्शन; आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
- पंचकोशी यात्रा 12 अप्रैल से: 2 दिन पहले ही उज्जैन पहुंचने लगे श्रद्धालु, हर साल 2-3 लाख की भागीदारी
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
कत्लखानों पर ताले लगाने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
उज्जैन :- महाकाल क्षेत्र में चल रहे कत्लखानों, मांस दुकानों पर ताला लगाने के लिए स्वर्णिम भारत मंच के कार्यकर्ता जैसे ही महाकाल मंदिर से आगे बढ़े पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। कार्यकर्ता महाकाल घाटी तक पुलिस को धक्का देकर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ता आगे नहीं बढ़ने दिया। एडीशनल एसपी नीरज पांडे व अन्य पुलिसकर्मियों से कार्यकर्ताओं की तकरार हुई। एसडीएम क्षितीज शर्मा भी मौके पर पहुंचे। ननि आयुक्त आशीष सिंह को मौके पर बुलाने की बात को लेकर कार्यकर्ताओं और एसडीएम के बीच बहस भी हुई।
मंच के दिनेश श्रीवास्तव ने कहा निगम गोशाला, ठेले, गुमटी वालों पर कार्रवाई करती है परंतु अवैध रूप से महाकाल क्षेत्र में कत्लखाने व मांस की दुकानें चल रही हैं, उन्हें नहीं हटाती। ऐसे में मंच के कार्यकर्ताओं ने कत्लखानों पर तालाबंदी का निर्णय लिया था। ताले लगाने के लिए कार्यकर्ता जैसे ही निकले महाकाल टीआई अजित तिवारी सहित पुलिसकर्मियों ने मंदिर पर ही गिरफ्तार करने का प्रयास किया। एसडीएम ने कत्लखाने हटाने का आश्वासन देते हुए कहा कलेक्टर से चर्चा हुई है। एक दो रोज में योजना बनाकर कार्रवाई करेंगे। यहां कार्यकर्ताओं ने चेतावनी पत्र सौंपा।
मांस दुकानों पर तालाबंदी
इधर अभा हिंदू महासभा और शिवसेना गोरक्षा न्यास ने चार मांस दुकानों पर तालाबंदी की। महासभा के मनीषसिंह चौहान ने बताया रविवार को जयसिंहपुरा रेलवे फाटक चौराहा, बारह खोली, हरिफाटक के नीचे सहित चार मांस दुकानों पर तालाबंदी की।
पुलिस ने सुबह से ही मांस दुकाने खुलने नहीं दी
सुबह से पुलिस ने तोपखाना, बेगमबाग, अंडा गली सहित लोहे के पुल के आसपास की मांस दुकानें खुलने नहीं दी। एहतियातन चार कार्यकर्ताओं को एक साथ मांस और कत्लखानों के क्षेत्र में नहीं जाने दिया। यहां तक मंच के कार्यकताओं के साथ पुलिस फोर्स चल रहा था। उज्जैन बंद के आह्ववान पर मंच के आंदोलन का समर्थन व्यापािरयों ने दुकाने बंद रखकर किया। नई सड़क, पटनी बाजार, छत्री चौक, मालीपुरा, फ्रीगंज में दुकानें दोपहर एक बजे तक बंद रही।