- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
पिता को अंतिम विदाई देने आई बेटी की मौत
उज्जैन :- पिता को अंतिम विदाई देने ससुराल से आई बेटी की शुक्रवार दोपहर करंट लगने से मौत हो गई। डेढ़ साल पहले चंद्रावतीगंज में उसका विवाह हुआ था। वह कपड़े सुखा रही थी तभी बिजली के खुले तारों में उलझ कर करंट लगा और घटना स्थल पर ही मौत हो गई। टीआई आरके नैन ने बताया भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के बांसखेड़ी में मायके आई सपना पति प्रद्युम्न की शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे करंट से मौत हो गई। सपना के पिता मोहनलाल की गुरुवार को मौत हो गई थी। सपना पति के साथ पिता को अंतिम विदाई देने आई थी। शुक्रवार को कपड़े सुखाते वक्त बिजली के खुले तार से उसे करंट लगा और मौत हो गई। नवविवाहिता होने से लाश का पंचनामा नायब तहसीलदार ने बनाया। मामले में सीएसपी जीवाजीगंज मलकीत सिंह जांच करेंगे