- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
कथक के रंगों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया
अखिल भारतीय कालिदास समारोह की पांचवी सन्ध्या सितार और कथक के नाम रही। उज्जैन की प्रतिभा रघुवंशी एवं दल द्वारा नदियों पर आधारित नृत्य नाटिका शिप्रा प्रवाह की प्रस्तुति दी गई। नई दिल्ली से आये सितार वादक शुभेन्द्र राव ने अपने सितार वादन से संगीत की मधुर स्वर लहरियां बिखेरी। वहीं जयपुर की कथक नृत्यांगना शशि सांखला एवं साथियों ने अपने कथक नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।
यह प्रस्तुति राजस्थान की पारम्परिक बंदिश पर आधारित थी। उनकी शिष्या रीमा गोयल ने सांगीतिक नृत्य रचना की प्रस्तुति कार्यक्रम में दी। इस दौरान तबले पर उस्ताद जफर तथा उस्ताद मुजफ्फर रहमान ने संगत की। सितार पर हरिहरशरण भट्ट ने साथ दिया। गायन रमेश मेवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक वक्त ने किया।