- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
कथावाचक मोरारी बापू की कथाओं पर मप्र में प्रतिबंध लगाने की मांग
रामकथा वाचक मोरारी बापू द्वारा कही गई बातों के विरोध में सिंधी सोशल क्लब ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेशभर में होने वाली उनकी कथाओं पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सिंधी सोशल क्लब अध्यक्ष जितेंद्र कृपलानी ने बताया कथा वाचक मोरारी बापू ने भारत की सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक माने जाने वाले श्रीकृष्ण और उनके परिवार के बारे में जो अनर्गल बातें कही, वह निंदनीय है। सिंधी सोशल क्लब इसकी निंदा करता है। क्लब ने मांग की कि भविष्य में मुरारी बापू द्वारा मध्यप्रदेश में होने वाली रामकथा पर प्रतिबंध लगाया जाए।
बापू ने अगर उज्जैन में कथा की तो भी काली पट्टी बांध कर जताएंगे विरोध
यदि बापू उज्जैन में कथा करते हैं तो उसका भी क्लब सदस्य काली पट्टियां बांधकर विरोध करेंगे। अध्यक्ष कृपलानी के साथ ही संरक्षक पुरुषोत्तम जेठवानी, लोकेश आडवाणी, हरीश देवनानी, दयाल वाधवानी, दीपक वासवानी ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि मोरारी बापू पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए केस दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की जाए ताकि हिंदू धर्म की भावनाओं को कोई आहत न कर सके।