- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
कमलनाथ सरकार पर मंडरा रहे संकट को मिटाने उज्जैन में विशेष जाप
Ujjain News: कमलनाथ सरकार पर आए संकट को मिटाने तथा फ्लोर टेस्ट में सफलता के लिए गढ़कालिका मंदिर प्रांगण में पिछले छह दिनों से अनुष्ठान चल रहा है।
कमलनाथ सरकार पर आए संकट को मिटाने तथा फ्लोर टेस्ट में सफलता के लिए गढ़कालिका मंदिर प्रांगण में पिछले छह दिनों से अनुष्ठान चल रहा है। इसमें 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा प्रतिदिन विशेष अनुष्ठान किया जा रहा है, ताकि सरकार पर आए संकट के बादल जल्द ही टल जाएं।
सवा लाख जाप लगातार
सतीश पांडे एवं पंकज श्रीवास्तव द्वारा किए जा रहे अनुष्ठान का सोमवार को छठा दिन था। पं. राम शुक्ल एवं अंकित शुक्ल ने बताया कि 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा देवी का अनुष्ठान करते हुए मां बगलामुखी के सवा लाख जाप लगातार किए जा रहे हैं।
मप्र विधानसभा 26 मार्च तक स्थगित
मध्य प्रदेश की राजनीति और कोरोना वायरस के चलते मध्य प्रदेश विधानसभा को 26 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है, लेकिन इसकी शिकायत को लेकर बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। उधर, कांग्रेस के बागी विधायक जो इस समय बेंगलुरू में हैं उन्होंने प्रेस क़ॉन्फ्रेंस की है. इससे पहले सोमवार को राज्यपाल लालजी टडन के सीएम कमलनाथ को लिखे दूसरे पत्र के बावजूद भी मध्य प्रदेश में फ्लोर टेस्ट की कोई संभावना नहीं है. कोरोना वायरस को लेकर सदन को 26 मार्च तक स्थगित करने का ही फैसला हो चुका है. वहीं इस मामले को लेकर बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। चौहान ने अपनी याचिका में कहा है कि कमलनाथ सरकार के पास सत्ता में बने रहने का ‘कोई नैतिक, कानूनी, लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकार’ नहीं रह गया है। सोमवार को तेजी से हुए घटनाक्रम में चौहान और बीजेपी के नौ विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति के राज्यपाल लालजी टंडन के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए शक्ति परीक्षण कराए बिना 26 मार्च तक विधानसभा की कार्यवाही स्थगित किए जाने के तुरंत बाद शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया।