- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
कमलनाथ से महेश सोनी की शिकायत करने पूर्व पार्षद त्रिवेदी भोपाल रवाना
दो सप्ताह पहले शहर अध्यक्ष ने माया त्रिवेदी को कहा था ‘गद्दार
उज्जैन। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी द्वारा कांग्रेस की पूर्व पार्षद माया त्रिवेदी को गद्दार कहने का मामला भोपाल पहुंचने वाला गया है।शहर अध्यक्ष द्वारा की गई टिप्पणी की शिकायत करने के लिए माया त्रिवेदी कांग्रेस के दो ब्लॉक अध्यक्ष और अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कमलनाथ से मिलने रवाना हुई है।
बता दें कि कांग्रेस की स्थापना दिवस कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष सोनी ने पूर्व पार्षद माया त्रिवेदी को ना केवल गद्दार कहा था बल्कि कांग्रेस के कार्तिक चौक ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण शर्मा और दौलतगंज ब्लॉक के अध्यक्ष मुजीब भाई सुपारी वाले को माया त्रिवेदी की कठपुतली बनकर काम न करने की नसीहत दी थी। इसकी कांग्रेस में तीखी प्रतिक्रिया रही थी। हालांकि खुलकर कोई कुछ कहने को तैयार नहीं था। इस घटनाक्रम पर श्रीमती त्रिवेदी ने इसकी शिकायत करने की बात कही थी। इसी क्रम में वे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने के लिए भोपाल गई है। श्रीमती त्रिवेदी ने फोन पर बताया कि शुक्रवार को कमलनाथ जी ने मुलाकात का समय दिया था। इसी सिलसिले में वे भोपाल जा रही है। कमलनाथ जी को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया जाएगा।