- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
कमिश्नर के ट्रांसफर के बाद नगर निगम में जश्न:पार्षद, कर्मचारी बोले- उनके काम के तरीके से परेशान थे
उज्जैन नगर निगम परिसर का शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग निगम परिसर में जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। ये ढोल की थाप पर डांस करते हुए आतिशबाजी कर रहे हैं। जश्न का यह वीडियो निगम कमिश्नर अंशुल गुप्ता के ट्रांसफर होने की खुशी का बताया जा रहा है। निगम के अधिकारी और नेताओं ने नाम नहीं छपने की शर्त पर इस बात की पुष्टि की। वे बोले- उनके काम के तरीके से परेशान हो गए थे।
पीएम नरेंद्र मोदी के उज्जैन आगमन से ठीक पहले नगर निगम कमिश्नर अंशुल गुप्ता की गुुरुवार को रवानगी हो गई। सुबह अचानक से जानकारी आई कि गुप्ता को उप सचिव बनाकर भोपाल भेज दिया गया है। राज्य शासन के आदेश के बाद नगर निगम उज्जैन में कुछ लोगों ने जश्न मनाया। हालांकि ढोल बजवाने और आतिशबाजी करवाने का जवाब किसी ने भी कैमरे के सामने आकर नहीं दिया।
मंत्री भूपेंद्र सिंह की नाराजगी भारी पड़ी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कमिश्नर अंशुल गुप्ता की निगम कर्मचारियों और महापौर सहित पार्षदों के साथ बन नहीं रही थी। दशहरा पर्व पर पीएम के दौरे की समीक्षा बैठक में मंत्री भूपेंद्र सिंह की निगम कमिश्नर के प्रति काम को लेकर नाराजगी, इसका मुख्य कारण मानी जा रही है।