- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
कम्प्यूटर ऑपरेटर ने फांसी लगाई
उज्जैन। मामा के घर रहकर घट्टिया तहसील कार्यालय में कम्प्यूटर ऑपरेटर का काम करने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चिमनगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
अजय पिता मुकेश परमार 25 वर्ष निवासी मोहन नगर ने बीती रात घर में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसके मामा सत्यनारायण हिरवे आदि परिजन मौजूद थे। अजय के मामा ने बताया कि वह घट्टिया तहसील में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी करता था और बचपन से उनके पास ही रहता था। अजय के माता पिता इंदौर में रहते हैं। रात को अजय ने भोजन किया और चुपचाप अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा लगा लिया।
शंका होने पर वेंटिलेशन से झांककर देखा तो अजय फांसी पर लटका था। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा व पुलिस को सूचना दी। अजय ने किन कारणों से आत्महत्या की इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं। ऐसे ही अशोक पिता मदनलाल चौधरी निवासी विजयगंज मण्डी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। अशोक के दो बच्चे हैं और वह फर्नीचर का काम करता था। परिजनों का कहना था कि अजय ने शाम को फोन पर किसी से बात की और कहा था कि कल मेरी लाश देख लेना। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।