- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
कम्प्यूटर बाबा ने कहा- त्रिवेणी से गऊघाट तक शिप्रा संरक्षण के लिए सरकार से बजट मांगेंगे
राज्य सरकार द्वारा गठित नदी संरक्षण न्यास के प्रमुख कम्प्यूटर बाबा ने शुक्रवार को कहा कि शिप्रा को त्रिवेणी से गऊघाट तक दो किमी क्षेत्र में प्रवाहमान बनाया जाएगा। इसके लिए दिसंबर से अभियान भी शुरू करेंगे। अधिकारियों से इसके लिए प्लान करने को कहा है। प्लान के आधार पर राज्य सरकार से बजट मांगा जाएगा।
कम्प्यूटर बाबा ने सुबह शहर आकर कलेक्टर शशांक मिश्र और अन्य अधिकारियों के साथ नदी संरक्षण पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के साथ भी चर्चा की। उन्होंने गऊघाट पर पौधारोपण किया तथा रामघाट पर जाकर शिप्रा का अवलोकन किया। महाकालेश्वर के दर्शन कर वे लौट गए। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कलेक्टर से चर्चा में हमने नर्मदा-शिप्रा लिंक की जानकारी मांगी है। उन्होंने बताया शिप्रा के लिए एक महीने बाद बैठक कर मंथन करेंगे। दो किमी तक स्वच्छ और प्रवाहमान करने के लिए योजना बनाएंगे। योजना सरकार को देंगे तथा बजट मंजूर होने पर काम होगा। दिसंबर में निगम शिप्रा में मिलने वाले नाले रोकने के लिए अभियान शुरू करेगा। शिप्रा पर एक डेम भी बनाया जाना चाहिए। उज्जैन में सिंहस्थ प्राधिकरण को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा करने का आश्वासन दिया।
रामघाट पर शिप्रा को दंडवत कर आचमन करते कंप्यूटर बाबा।
उत्खनन रोकने के लिए साधु बैठेंगे नदी किनारे
कम्प्यूटर बाबा ने कहा अवैध उत्खनन को हर कीमत पर रोका जाएगा। इसके लिए हम संतों को भी नदी किनारे बैठाएंगे। सरकार काम कर रही है, जल्दी ही इसके नतीजे सामने आएंगे। इसे रोकने के लिए हमने सरकार से हेलीकॉप्टर और ड्रोन मांगा है। उन्होंने कहा कि ये ही अधिकारी उत्खनन रोकेंगे।
नर्मदा युवा सेना बनाई : बाबा ने बताया नदियों के लिए नर्मदा युवा सेना भी बनाई है। प्रदेश के युवाओं को इसके माध्यम से एकजुट किया जाएगा। युवा नदियों के संरक्षण में मदद करेंगे। इसका नाम नर्मदा युवा सेना है लेकिन यह मंदाकिनी और शिप्रा के लिए भी गठित होगी। उज्जैन में भी इसका गठन होगा।