- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
करवाई के डर से जिले के 333 परिवारों ने स्वेच्छा से सरेंडर किए बीपीएल कार्ड
उज्जैन । शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत सस्ता अनाज व राशन लेने वाले जिले के 333 परिवारों ने अपने बीपीएल कार्ड सरेंडर कर दिए हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अफसरों को उम्मीद है कि यह आंकड़ा और भी बढ़ेगा। इसके अलावा अमला भी अपने स्तर पर पड़ताल कर ऐसे परिवारों पर कार्रवाई करेगा जो बगैर पात्रता के बीपीएल कार्ड बनवाकर उससे लाभ ले रहे हैं। शासन ने गैस की सब्सिडी की तर्ज पर बीपीएल राशन कार्ड सरेंडर करने का आह्वान किया था। इसका असर नजर आने लगा है। यह कि 333 हितग्राहियों ने अपने बीपीएल कार्ड सरेंडर कर दिए हैं। अधिकारी पोर्टल से इनके नाम हटाने की कार्रवाई कर रहे हैं।
अपात्र बीपीएल कार्डधारियों पर करेंगे कार्रवाई
यह पहला अवसर है जब जिले में 333 हितग्राहियों ने अपने बीपीएल कार्ड सरेंडर किए हैं। उम्मीद है कि यह आंकड़ा और बढ़ेगा। विभागीय स्तर पर भी जांच करवाई जा रही है। इसमें यदि कोई अपात्र बीपीएल कार्डधारी के रूप में पाया तो उस पर सख्त कार्रवाई करेंगे। आरके वायकर, जिला आपूर्ति नियंत्रक