- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
कर्मचारी बोले- सरकार की नीतियों से बिजली बिल भरने की हालत में भी नहीं है बीएसएनएल
बीएसएनएल कर्मचारियों ने एक अक्टूबर को स्थापना दिवस के बदले विरोध दिवस मनाया। साथ ही देवासगेट स्थित बीएसएनएल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया। मंगलवार को देवासगेट स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष दोपहर 1.30 बजे होने वाले प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
प्रदर्शन में मनोज शर्मा, पीके शुक्ला, सुरेंद्र ठाकुर, डीके पांडे, आरके साहू, आरएस बेल्गोत्रा, राजेंद्र कुशवाह, केसी धवन, संजय शर्मा, महेश पांडेय, धर्मेंद्रसिंह चौहान, एसपी बिलावल सहित 100 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। उन्होंने बताया 1 अक्टूबर को बीएसएनएल का स्थापना दिवस है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कर्मचारियों को स्थापना दिवस विरोध दिवस के रूप में मनाने के लिए बाध्य किया गया। सत्ता में बैठे लोगों के बीएसएनएल विरोधी रवैये की वजह से कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। कंपनी इलेक्ट्रीसिटी बिल तक का भुगतान करने की स्थिति में नहीं है। कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स को 8 माह से वेजेस का भुगतान नहीं हुआ है। कंपनी के राजस्व में तीव्रता के साथ गिरावट आ रही है। कई महीनों से बीएसएनल को 4जी स्पेक्ट्रम का आवंटन और बीएसएनएल के रिवाइवल के संबंध में काफी कुछ कहा तो जा रहा है लेकिन हुआ कुछ भी नही है। परिणाम स्वरूप बीएसएनएल के हालात तेजी से बदतर होते जा रहे हैं।
बीएसएनएल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते अफसर-कर्मचारी।