- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
कलाकारों ने प्रतिमानाटकम् में किया श्रीराम का वर्णन, कुमारसंभवम् में कार्तिकेय जन्म प्रसंग का मंचन
उज्जैन | कालिदास अकादमी के अभिरंग नाट्यगृह में चल रहे त्रि-दिवसीय डॉ. शिवमंगल सुमन स्मृति संस्कृत बाल नाट्य महोत्सव का बुधवार को समापन हो गया। समापन संध्या पर दो नाटकों का मंचन हुआ। मप्र नाटक लोक कला अकादमी उज्जैन के कलाकारों ने अंकित जोशी के निर्देशन में भास कृत प्रतिमानाटकम् का मंचन किया। जिसमें प्रतिमानाटकम् के प्रथम अंक के अलावा द्वितीय व तृतीय अंक के कुछ दृश्यों को प्रदर्शित किया गया। इसमें श्रीराम के राज्याभिषेक, वनवास, राजा दशरथ का प्राण त्यागना आदि प्रसंगों का मंचन हुआ। वहीं रंग उत्सव संस्था के कलाकारों ने मनीषा व्यास के निर्देशन में कुमारसंभवम् का मंचन किया। जिसमें शिव-पार्वती के पुत्र कार्तिकेय के जन्म की कथा को दिखाया गया।
कुमारसंभवम् का मंचन करते कलाकार।
प्रतिमानाटकम् का मंचन करते कलाकार।