- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
त्रिवेणी संग्रहालय में तुलसी पर्व: मालवी लोक पदों में कलाकारों ने गाया श्रीरामजी चंद्र चकोर…
उज्जैन | जयसिंहपुरा के समीप स्थित त्रिवेणी कला एवं पुरातत्व संग्रहालय में संत महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बुधवार शाम तुलसीदास द्वारा रचित भक्ति पदों पर एकाग्र सांगीतिक प्रस्तुतियां हुईं। विधायक पारस जैन एवं प्रेमचंद सृजनपीठ के निदेशक जीवन सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रस्तुति की शुरुआत स्वाति उखले एवं साथियों के गायन से हुई। उन्होंने मालवी लोक पदों के गायन में श्रीरामजी चंद्र चकोर… धन भाग हमारा…, इना घर उना घर आनंद… आदि राम भजन आधारित गीत सुनाए। माधुरी बर्वे एवं सहयोगी कलाकारों के उपशास्त्रीय गायन की दूसरी प्रस्तुति हुई। जिसमें कलाकारों ने गाइये गणपति जगवंदन…, जाऊं कहां तजि चरन तुम्हारे…, झूलत राम… आदि भक्ति गीत सुनाए। संगत नीलेश जोशी (हारमोनियम) एवं संजय मिश्रा (तबला) ने की।