- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 17-08-2026
कलेक्टर के साथ मीटिंग कर एडवांस तैयारी करे बिजली कंपनी
बाढ़ के लिए रेस्क्यू की पूरी तैयारी पूर्व से ही रहे। ऐसे स्कूल जहां राहत शिविर लगाए जा सकते हैं उन्हें चिह्नित किया जाएं। गोताखोर, स्टीमर, लाईफ जैकेट, नाइट लाइट, टॉर्च, रस्सी की व्यवस्था भी करके रखी जाएं। साथ ही स्वास्थ अमला तैयार रहे। बिजली कंपनी के अधिकारी कलेक्टर्स के साथ मीटिंग कर एडवांस तैयारी करें। ताकि बाढ़ के दौरान किसी भी स्थिति में बिजली आपूर्ति बाधित न हो। पोल पानी में न गिरें या डूबे।
ये निर्देश संभागायुक्त आनंद कुमार शर्मा ने दिए। वे बुधवार को संभाग की सिंचाई परियोजनाओं से जल निकासी के लिए निगरानी समिति की बैठक ले रहे थे। संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि राहत शिविरों में राशन की भी पर्याप्त व्यवस्था रहे। उन्होंने सभी कलेक्टर्स को कहा कि जिन स्थानों पर रेस्क्यू की आवश्यकता पड़ेगी। वहां पृथक से एक टीम एवं कर्मचारियों की तैनाती की जाएं। निजी गोताखोर, होमगार्ड के जवान तैनात रहें।
गांवों में एनाउंसमेंट के लिये टीम बनाई जाएं।