- उज्जैन में युवती पर बीच सड़क जानलेवा हमला: पहले पीछा करने की शिकायत, कार्रवाई न होने के 11 दिन बाद आरोपी ने किए 14 चाकू के वार
- उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, राम मंदिर ट्रस्ट पर साधा निशाना: चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान
- उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर बड़ी कार्यशाला, सीएम मोहन यादव बोले- 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए हर स्तर पर हों पुख्ता इंतजाम
- महाकाल मंदिर में शनिवार की भस्म आरती, राजा स्वरूप में भक्तों को दिए दिव्य दर्शन
- Ujjain Blast Case: बड़नगर विस्फोट मामले में ATS की एंट्री, फोरेंसिक जांच के बीच क्रेन मालिक का बयान आया सामने
कलेक्टर ने आने वाले पर्वों पर कानून व्यवस्था हेतु अधीनस्थ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई
कलेक्टर व जिला दण्डाधिकारी संकेत भोंडवे ने आगामी दिनों में आने वाले पर्वों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी रोस्टर अनुसार नगर निगम कंट्रोल रूम पर लगाए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। आवश्यकता पड़ने पर नगर निगम कंट्रोल रूम के फोन न. 0734-2535244 पर संपर्क किया जा सकता है।
आगामी 01 अक्टूबर को उपसंचालक मत्स विभाग एम.पी. पथरोलिया, कार्यपालन यंत्री भू-जल सर्वेक्षण विभाग सुधीर बलसरे और सहायक श्रम आयुक्त आशीश पालिवाल की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सीएन मिश्रा, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. एच.वी. त्रिवेदी व कार्यपालन मंत्री ऊर्जा विकास निगम पी.के. शांडिल्य की ड्यूटी 2 अक्टूबर को लगाई गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंतव्यवसायी विकास निगम एम.एल.जाट की ड्यूटी 3 अक्टूबर को लगाई गई है। उक्त अधिकारियों के साथ उनके कार्यालय के सहायक ग्रेड तीन व एक-एक नगर सैनिक की ड्यूटी भी सहायता हेतु लगाई गई है।
उक्त अधिकारीगण को निर्देश दिए गए हैं कि ड्यूटी के दौरान पंजी का संधारण करें और इस पंजी में प्राप्त होने वाली सुचनाओं को अंकित करें तथा इनका निराकरण संबंधित विभागों से संपर्क कर कराना सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी किसी भी प्रकार की विशेष सूचना प्राप्त होने पर तत्काल जिला दण्डाधिकारी एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी को सूचित करेंगे। सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी क्षितिज शर्मा होंगे।