- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
कल बिदा होंगे गणपति बप्पा
उज्जैन:कल अर्थात गुरुवार अनंत चतुर्दशी पर गणपति बप्पा श्रद्धालुओं के घरों व पांडालों से बिदा हो जाएंगे। इसके साथ ही दस दिवसीय गणेशोत्सव का भी समापन हो जाएगा। गुरुवार को सुबह से ही पार्थिव गणेश मूर्तियों को जलाशयों व नदी में प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू होगा, जो शाम तक चलेगा।
इघर नगर निगम ने भी मूर्तियां प्रवाहित करने के लिए व्यवस्थाएं की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिप्रा तट पर नगर निगम के कर्मचारियों की टीम तैनात रहेगी, जिनके द्वारा श्रद्धालुओं को शिप्रा में मूर्तियां व पूजन सामग्री प्रवाहित करने से रोका जाएगा। शिप्रा तट पर ही ट्रॉलियों की भी व्यवस्था करने की जानकारी दी गई है। इन ट्रॉलियों में मूर्तियों को रखा जाएगा और कालियादेह ले जाकर प्रवाहित किया जाएगा।
बता दें कि निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने रामघाट, कालियादेह महल, हीरा मिल कुंड आदि क्षेत्रों में नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के आदेश दिए है तथा कर्मचारियों व अधिकारियों की तैनाती के आदेश देते हुए यह कहा है कि किसी भी हालत में शिप्रा के अंदर मूर्तियों को प्रवाहित नहीं होने दिया जाए। इसके अलावा पूजन सामग्री, मूर्तियां एकत्र करने के लिए पृथक-पृथक वाहन रखने की भी जानकारी दी गई है। निर्धारित स्थानों पर कर्मचारियों की ड्यूटी सुबह ७ से रात ११ बजे तक लगाई गई है तथा विभिन्न स्थानों पर २२ वाहन लगाए गए है, जिनमें मूर्तियां व पूजन सामग्री एकत्र की जाएगी।