- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
कल शहर में जलप्रदाय नहीं
उज्जैन। पीएचई द्वारा संधारण कार्य के कारण 8 मार्च मंगलवार को पूरे शहर में जलप्रदाय नहीं किया जाएगा। बुधवार से नियमित जलप्रदाय किया जाएगा।
नगर निगम के पीएचई कंट्रोल रूम द्वारा जारी सूचना अनुसार गंभीर इंटेक के 12 एमजीडी पंप का फिटिंग कार्य किया जा रहा हैं। इसे 800 एमएम की पंपिंग मेन पाइप लाइन से जोडऩा है। गऊघाट प्लांट नंबर-3 में 270 एचपी मोटर पंप की बेस की स्थापना और 500 डाया का वॉल लगाने का कार्य किया जाना है। वहीं अंबोदिया टीपी के पास 750 एमएम डाया गंभीर पंपिंग मेन की मरम्मत ,हाट बाजार घाट में 500 एमएम डाया स्लूस वॉल की मरम्मत का कार्य किया जाना है। 7 मार्च सोमवार को सभी प्लांटों को बंद कर सुधार कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। इस कारण मंगलवार को जलप्रदाय के लिए टंकियों को भरने का कार्य नहीं किया जा सकेगा। पीएचई द्वारा संधारण कार्य के चलते 8 मार्च को पूरे शहर में जल प्रदाय नहीं होगा।