- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
कल से सुबह 10 बजे से 4 बजे तक खुलेंगे बैंक
संभागायुक्त ने दिए आदेश, लोगों को नहीं होगी रुपयों की दिक्कत
उज्जैन। कोरोना वायरस के शहर में फैलते संक्रमण के तहत आम जान के लिए बंद बैंक मंगलवार से लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। हालांकि प्रशासन ने इसके लिए भी गाइड लाइन जारी की है और उसका सख्ती से पालन भी करवाया जाएगा।.
संभागायुक्त आनंद कुमार शर्मा ने निर्देश दिए हैं लॉकडाउन की अवधि के दौरान लोगों को रुपयों की आवश्यकता है। इसे देखते हुए बैंकों को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खोला जाएगा। यहां आने वाले ग्राहकों से सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। साथ ही जो इलाके कंटेनमेंट घोषित हो चुके हैं, वहां बैंक बंद रहेंगे। कंटेनमेंट एरिया में बैंक अपने बीसी द्वारा लोगों को पेंशन एवं अन्य राशि उपलब्ध करवाएंगे।
संभागायुक्त ने कहा बीसी को एक वाहन उपलब्ध कराया जायेगा जिससे कंटेनमेंट इलाके में अनाउंस किया जाएगा ताकि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रुपए प्राप्त कर सकें। कमिश्नर ने एलडीएम को निर्देश दिए कि जिले के सभी एटीएम लगातार चालू रहे। कोई भी एटीएम बंद न रहे। आवश्यकता पडऩे पर लोग एटीएम से भी राशि निकाल सकेंगे।