- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
कवेलू कारखाने के समीप अवैध अतिक्रमण हटाया
कवेलू कारखाने के समीप एवं मंछामन गणेश मंदिर के सामने नीलगंगा पुलिस एवं नगर निगम के कर्मचारियों ने शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटा दिया। पुलिस एवं नगर निगम को इसकी सूचना मिली थी कि मंछामन गणेश मंदिर के सामने शासकीय भूमि पर कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा करते हुए वहां पर बांस बल्लियां गाड़कर एवं प्लास्टिक लगाकर छोटी-छोटी झोपडिय़ां बना ली है। इस पर आज ११ बजे के लगभग नीलगंगा थाने से पुलिसकर्मी पहुंचे। इसके अलावा नगर निगम के कर्मचारी भी आ गए थे।
जिन्होंने बांस-बल्ली उखाड़कर झोपडिय़ों को जमींदोज कर दिया। जिन लोगों ने झोपडिय़ों का निर्माण किया था। वह अपना-अपना सामान उठाकर इधर-उधर हो गए। ज्ञातव्य रहे कि कवेलू कारखाने के समीप सुदर्शन नगर का मामला भी पिछले दिनों से सुर्खियों में बना हुआ हैं क्योंकि वहां पर कतिपय भू-माफियों द्वारा शासकीय भूमि पर कुछ लोगों को प्लाट बेच दिए थे। जिन्होंने मकान का निर्माण भी कर लिया है।