- उज्जैन महाकाल मंदिर में अलौकिक सुबह: चांदी के पट खुले, भस्म आरती में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
कांग्रेसियों ने संसदीय कार्य मंत्री का पुतला जलाया
उज्जैन । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों ने कांगे्रेसियों को पुतला जलाने से रोकना चाहा लेकिन अब तक कांग्रेसियों ने पुतला जला दिया।
सबसे पहले क्षीरसागर स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनंतनारायण की अध्यक्षता में बैठक हुई। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नई सड़क की ओर रवाना हुए। कंठाल पहुंचने के बाद वापस फव्वारा चौक की ओर लौटे। इस दौरान क्षीरसागर की ओर जाने वाले थे। तभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतले को जला दिया। इस दौरान सीएसपी मलकीतसिंह सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी नई सड़क पहुंचे लेकिन तब तक पुतले को जला दिया।
पुतला दहन के दौरान मुख्य रूप से अजीतसिंह ठाकुर, सैय्यद मकसूद अली, राजेशसिंह राणा, अशोक सारवान, दीपक मेहरे, हफीज कुरैशी, ओमप्रकाश लोट, पुरुषोत्तम नागराज, बद्रीलाल मरम्मट, प्रशांत यादव, अरुण जीएस वर्मा, प्रभुलाल कबाड़ी, अशोक वर्मा, मानसिंह गुर्जर, वीरेन्द्र गौसर सहित कई कांग्रेस जन मौजूद थे।