- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
काजीपुरा, अंकपात मार्ग और दुर्गा कॉलोनी में चली गोलियां
उज्जैन। बीती रात आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने काजीपुरा, अंकपात मार्ग और दुर्गा कॉलोनी में अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस दौरान बदमाशों ने एक युवक पर चाकुओं से प्राणघातक हमला भी किया। सूचना मिलने पर जीवाजीगंज और चिमनगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोली के खोखे मौके से बरामद किये व बदमाशों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है।
अश्विन उर्फ अस्सू मीणा पिता राजेन्द्र 30 वर्ष निवासी काजीपुरा रात 11.30 बजे अपने घर के बाहर दोस्त संदीप व जानी के साथ बैठा था उसी दौरान दुर्लभ कश्यप, राजदीप मंडलोई, रोशन शर्मा, मीतू सोनी सहित आधा दर्जन से अधिक बदमाश मोटर सायकलों पर सवार होकर आये और गाली-गलौज करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
अश्विन ने जब उन्हें समझाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पिस्टल से फायर शुरू कर दिये। अश्विन जान बचाकर घर की ओर भागा तो उसे दुर्लभ ने चाकू मारकर घायल कर दिया। बदमाशों ने यहां पिस्टल से 3 फायर किये और जान से मारने की धमकी देते हुए मोटर साइकिलों से रवाना हो गये। इसके बाद बदमाश अंकपात मार्ग पर पहुंचे और यहां पर पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले तब तक बदमाश दुर्गा कॉलोनी की तरफ चले गये।
यहां मनीष पिता रमेशचंद्र मीणा निवासी काजीपुरा अपने दोस्तों के साथ आटा चक्की पर बैठा था। मोटर साइकिलों पर सवार बदमाशों ने दुर्गा कालोनी में घरों के बाहर खड़ी मोटर साइकिलों को लात मारकर गिरा दिया। इस पर मनीष ने विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्टलें निकालकर एक के बाद एक आधा दर्जन से अधिक फायर किये जिससे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई और लोग घरों में छुप गये।
मनीष ने चिमनगंज पुलिस को इसकी सूचना दी साथ ही दुर्लभ, राजदीप, रोशन, मीतू सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। घायल अश्विन मीणा को परिजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है जबकि जीवाजीगंज पुलिस और चिमनगंज पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज किये हैं।
दो थानों की पुलिस पहुंची
देर रात एक साथ तीन क्षेत्रों में हुई गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद जीवाजीगंज और चिमनगंज थानों के टीआई मय बल के मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास प्रारंभ किये। बताया जाता है कि पुलिस ने 4 से अधिक युवकों को हिरासत में ले लिया है।