- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
कार्तिक चतुर्दशी पर रामघाट और सिद्धवट पर शिप्रा स्नान करने पहुंचे हजारों श्रद्धालु
उज्जैन
कार्तिक मास की चतुर्दशी के अवसर पर शिप्रा नदी के अलग-अलग घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान व पूजन अर्चन करने पहुंचे। इस दौरान घाटों पर गंदगी और अव्यवस्थाओं से लोग परेशान हुए जबकि अधूरी तैयारियों के बीच शाम को कार्तिक मेले का शुभारंभ होने जा रहा है।शिप्रा नदी के रामघाट के अलावा सिद्धनाथ घाट पर भी हजारों श्रद्धालुओं ने चतुर्दशी का स्नान कर पूजन-अर्चन किया। पं. आनंद गुरु लोटावाला ने बताया कि कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी के अवसर पर पूरे माह कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं के अलावा अन्य लोग भी शिप्रा नदी में स्नान व पूजन-अर्चन, दान कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। यही स्थिति सिद्धनाथ घाट की भी रही। चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने घाटों पर अलग-अलग पूजन अनुष्ठान भी सम्पन्न कराये।
सिद्धवट पर रही अधिक भीड़-उज्जैन
कार्तिक मास की चतुर्दशी के अवसर पर भैरवगढ़ सिद्धवट पर हजारों लोगों ने श्राद्ध तर्पण किया। उल्लेखनीय कि कार्तिक चतुर्दशी पर तर्पण करने का विशेष महत्व है। सिद्धवट पर दूरदराज से लोग पहुंचे। सिद्धवट पर आज ज्यादा भीड़ होने से व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत करना पड़ी। सिद्धवट के सामने मार्ग के दोनों ओर वाहनों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने भी व्यवस्था बनाने में काफी मेहनत की। सिद्धवट पर तड़के से ही काफी भीड़ हो गई थी। बाहर से आए कुछ पंडे-पुजारी बीच रास्ते में पाटले लगाकर बैठ गए, जिससे आवागमन में व्यवधान हुआ और लोगों को दिक्कतों का सामना करना।