- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर भक्तों ने क्षिप्रा नदी पर दीपदान किया।
श्रद्धालुओं ने शिप्रा स्नान कर दान-पुण्य किया। महीनेभर से कार्तिक स्नान कर रही महिलाओं ने पूर्णिमा स्नान का समापन किया। शाम को राधा-दामोदर एवं तुलसी का पूजन कर दीप दान किया गया। दीपों की रोशनी से शिप्रा का आंचल जगमगा उठा।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को शिप्रा नदी किनारा जगमगा उठा, पूर्णिमा पर शिप्रा नदी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दीपदान किया, नदी में आटे के दीपक जलाकर प्रवाहित करने की परम्परा है। इसके लिए नदी का किनारा भक्तों की भीड़ से भरा हुआ दिखाई दिया। इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग में कार्तिक पूर्णिमा होने से सोमवार सुबह मोक्षदायिनी शिप्रा में स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंचे।
शिप्रा नदी में दीपक छोडने के लिए बाहर से भी लोग पहुंचते है। पुराणों के उल्लेख है कि जो मनुष्य मंदिर और घर के मंदिर में दीप दान करता है, वह सभी सुखों को प्राप्त करता है।