- उज्जैन में पनीर सप्लाई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: दूसरी डेयरी के नाम पर होटलों को दिए जा रहे थे बिल, खाद्य विभाग ने जब्त किए नमूने
- उज्जैन में सड़क धंसने से नाले में पलटा सीमेंट से लदा ट्राला: 3.50 लाख का माल हुआ खराब, चालक सुरक्षित; व्यापारियों ने सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
- उज्जैन: मेडिकल परीक्षण के दौरान पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार, चरक अस्पताल से भागने के बाद शहरभर में तलाश तेज
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 08-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
भस्म आरती दर्शन: भगवान श्री महाकाल का त्रिपुण्ड चंद्र अर्पित कर राजा स्वरूप में दर्शन
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक और दूध, दही, घी, शक़्कर फलों के रस से बने पंचामृत पूजन किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद भगवान के मस्तक पर भांग चन्दन और त्रिपुण्ड अर्पित कर श्रृंगार किया गया। श्रृंगार पूरा होने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई। त्रिपुण्ड चंद्र अर्पित कर श्री महाकाल के राजा स्वरूप में दर्शन हुए।