- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 17-08-2026
महाकाल के भक्तों की आस- निशुल्क हो भस्म आरती दर्शन
भगवान महाकाल के भक्तों को विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश सरकार से कई आस हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर समिति ने भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन को प्रदर्शन की विषय वस्तु बना दिया है। दर्शन के लिए शुल्क, श्रेणी अनुसार बैठक व्यवस्था तथा रसूखदारों को दी जा रही वीआइपी व्यवस्था से आम भक्त स्वयं को ठगा महसूस करते हैं।
भक्तों का कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस अथवा भाजपा किसी की भी सरकार बनते ही भस्म आरती दर्शन पूर्णत: निशुल्क किया जाना चाहिए। वीआइपी व रसूखदारों के लिए लागू सीटों का कोटा सिस्टम भी समाप्त होना चाहिए। सरकार किसी भी पार्टी की बने मगर मंदिर की व्यवस्था आम भक्तों को केंद्र में रखकर बनाई जानी चाहिए।