- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
कार्तिक मेला ग्राउंड का प्राचीन प्रवेश द्वार मलबे में दबा
उज्जैन।कार्तिक मेला ग्राउंड में पक्के चबूतरे व समतलीकरण का कार्य नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा कार्तिक मेले के प्राचीन प्रवेश द्वार के आसपास 6 से 8 फीट तक मलबे का भराव कर पुरातत्व महत्व के गेट को दबा दिया है।
कार्तिक मेला ग्राउण्ड के बीच पुरातत्व महत्व का गेट निर्मित था जिसके अंदर कमरेनुमा दो स्थान भी थे। नगर निगम द्वारा कार्तिक मेला ग्राउण्ड का विकास के अंतर्गत यहां पक्के चबूतरे और मैदान का समतलीकरण कार्य कराया जा रहा है।
ठेकेदार ने कार्तिक मेले प्राचीन प्रवेश द्वार के चारों ओर करीब 6 से 8 फीट ऊंचाई तक मलबे का भराव कर दिया है जिस कारण गेट की ऊंचाई आधी रह गई है। वहीं इसकी दीवारें भी मलबे में दब चुकी हैं। बताया जाता है कि रुद्रसागर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान यहां से निकलने वाले मलबे को कार्तिक मेला ग्राउण्ड में डालकर भराव का कार्य कराया जा रहा है, लेकिन मैदान में पूर्व से स्थित पुरातत्व महत्व के प्रवेश द्वार को मलबे से भराव के बाद दबाने पर अधिकारियों का ध्यान नहीं।