- उज्जैन में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा, पहली बार अलग-अलग रथों पर होंगे जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा के दर्शन
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
कार्तिक मेला ग्राउण्ड में फैला कीचड़ और कचरा
उज्जैन:नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से कार्तिक मेला ग्राउण्ड पर स्थायी निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ठेकेदार ने ग्राउण्ड समतलीकरण करने के लिये मिट्टी के ढेर जगह-जगह लगाये हैं। पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण ग्राउण्ड में कीचड़ और कचरा फैला है जिससे मेला लगने में परेशानी आ सकती है।
दीपावली के 15 दिनों बाद कार्तिक पूर्णिमा पर शिप्रा नदी के किनारे स्थित कार्तिक मेला ग्राउण्ड पर नगर निगम द्वारा कार्तिक मेले का आयोजन प्रतिवर्ष कराया जाता है। कुछ माह पहले नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से इसी स्थान पर स्थायी निर्माण कार्य कराने का ठेका दिया गया। ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ करने के साथ ही ग्राउण्ड के आसपास बाउण्ड्री वॉल निर्माण और समतलीकरण के लिये खुदाई कार्य किया गया।
मिट्टी के ढेर यहां वहां बिखरे पड़े हैं। लगातार बारिश के कारण पूरे मैदान में कीचड़ व गंदगी व्याप्त है, जबकि स्थायी निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूर्ण होता नजर नहीं आता ऐसे में कार्तिक मेला आयोजन में परेशानी खड़ी हो सकती है। हालांकि निगम अधिकारियों का कहना है कि कार्य समय सीमा में पूर्ण कर लिया जायेगा।