- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
कार्तिक मेले में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध रहेगा
कार्तिक मेले में स्वच्छता के सभी मापदंडों पर खरा उतरने वाली दुकान को विशेष आदर्श दुकान का सम्मान दिया जाए। सभी व्यवसायियों को प्रेरित करें कि वे दुकानों को स्वच्छ और साफ रखें। सिंगल यूज प्लास्टिक व डिस्पोजल का उपयोग न करें।
महापौर मीना जोनवाल ने मंगलवार को यह निर्देश कार्तिक मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए दिए। उन्होंने कहा अब मेला पूरी तरह सिंगल यूज प्लास्टिक और डिस्पोजल मुक्त होगा। दुकान आवंटन के समय व्यवसायियों को बताएं और उनसे अनुबंध भी कराएं। उन्हें इसी शर्त पर दुकान आवंटित की जाए। उल्लघंन पर कार्रवाई की जाए।
महापौर ने मेले में पहंुचकर व्यवस्थाओं के लिए नक्शा देखा।
जहां जरूरत हो, वहां मरम्मत के काम दो दिन में पूरे करवाएं
स्वास्थ्य अधिकारी मेले की सफाई और स्वच्छता के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर कर्मचारियों के दल तैनात करें। जहां जरूरत हो वहां पर मरम्मत के काम दो दिन में पूरे करवाएं। नियमित रूप से पानी और कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करवाएं। तय लेआउट अनुसार ही दुकानों का निर्माण करवाएं। मंच के लिए जरूरी मरम्मत के साथ अतिथियों, कलाकारों के लिए सुविधा घरों की व्यवस्था मंच के साइड में करवाएं।
अभा कवि सम्मेलन 23 को
कार्तिक मेला में अभा कवि सम्मेलन 23 नवंबर को होगा। सम्मेलन में आमंत्रित किए जाने के लिए कवियों के नामों पर जल्द ही विचार किया जाएगा। मेला अभा कवि समिति संयोजक संतोष व्यास की अध्यक्षता में समिति की मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया। इधर हस्तशिल्प मेले में फूड जोन में उन्हीं दुकानदारों को दुकानें आवंटित की जाएगी, जिनके पास खाद्य लाइसेंस होगा।