- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
कार का कांच तोड़कर लाखों का माल चुराया:होटल में खाना खाने आए परिवार की कार को बदमाशों ने बनाया निशाना
उज्जैन की होटल में परिवार के साथ खान खाने गए युवक की कार का कांच तोड़कर उसमें रखा मोबाइल, पर्स, सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी और 15 हजार कैश को बदमाश चोरी कर ले गए। घटना का सीसीटीवी सामने आने के बाद पुलिस दो आरोपी की तलाश कर रही है।
थाना नीलगंगा क्षेत्र की नसीब होटल में अपने परिवार के साथ खाना खाने आए सार्थक नगर निवासी महेंद्र बोरासी ने कार होटल के बाहर खड़ी की। इसके बाद होटल के अंदर चले गए। बाहर आए तो देखा कि कार का कांच टूटा हुआ है और उसमें रखा सामान भी गायब है। महेंद्र ने बताया कि 9 अप्रैल की घटना है। मैं अपनी कार से होटल नसीब हरीफाटक पर अपने परिवार के साथ रात के करीब 8.30 बजे खाना खाने आया था। कार को होटल के बाहर खड़ी कर दी थी। इसके बाद खाना खाने होटल के अंदर चले गए।
कुछ समय बाद वापस बाहर आए तो देखा कि मेरी कार का कांच फुटा हुआ था। कार के अंदर रखा हुआ पर्स, जिसके अंदर विवो कंपनी का मोबाइल, पर्स, सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी तथा चांदी के बच्चे के पैर के कड़े, एक जोड़, 15 हजार रुपए, पत्नी जया बोरासी का पेन कार्ड, आधारकार्ड एवं दो एटीएम कार्ड, आईकार्ड, एचडीएफसी बैंक की चेकबुक, सब कुछ चोरी हो गया।
घटना का सीसीटीवी हुआ वायरल
नसीब होटल के बाहर हुई चोरी की घटना का सीसीटीवी वायरल हुआ। इसमें दो युवक दिखाई दे रहे हैं। पहले दोनों रेकी करते हैं और फिर काले कपडे़ पहना युवक कार के पिछले गेट का कांच तोड़कर उसमें रखा बैग निकाल लेता है। दोनों ने घटना को कुछ ही देर में अंजाम दे दिया। फिलहाल, नीलगंगा पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को तलाश कर रही है