- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
- महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 घायल
उज्जैन। मंगलवार सुबह मंगलनाथ मंदिर से दर्शन कर दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहे एक व्यक्ति को तीन बत्ती चौराहे पर कार चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गये जिसकी रिपोर्ट माधव नगर थाने में दर्ज कराई गई।
महेश कुमार पिता ठाकुरदास गुरदासानी निवासी संतराम सिंधी कॉलोनी अपने दोस्त सुनील कुमार पिता रेवाचंद के साथ मंगलनाथ मंदिर दर्शन करने अपनी बाइक एमपी 13 डीवी 0423 से गई थी। मंदिर से लौटते समय तीन बत्ती चौराहे पर माधव क्लब की ओर से आ रहे कार क्रमांक एमपी 13 सीए 6711 के चालक ने अपना वाहन लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी।
दुर्घटना में महेश व सुनील कुमार घायल हो गये, जबकि कार चालक मौके से भाग निकला। इसी प्रकार राहुल पिता कल्याण सिंह (22) निवासी पानदरीबा मार्ग महाकाल बाइक फिसलने से उद्योगपुरी स्थित माता मंदिर के सामने घायल हो गया। उसे मनोज पिता नंदकिशोर सोनी ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।