- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
कालभैरव की दीप मालिकाएं बुक करेंगे प्रबंधक
कालभैरव मंदिर की दीप मालिकाएं प्रज्जवलित कराने के लिए अब यजमानों को पंडे-पुजारियों की बजाय मंदिर प्रबंधक के पास बुकिंग करवाना होगी। यह निर्णय मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया। समिति अध्यक्ष घटि्टया के एसडीएम एसआर सोलंकी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह भी तय किया कि दीप मालिकाएं प्रज्जवलित करवाने वाले यजमानों का समिति की तरफ से शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया जाएगा। सहायक मंदिर प्रबंधक के खाली पद पर नियुक्ति के लिए भी बात हुई।
भूमि अधिगृहीत कर बनाएंगे दुकानेंं: बैठक में तय हुआ मंदिर के उत्तर दिशा की जमीन को अधिगृहीत करने की कार्रवाई की जाएगी ताकि वहां और दक्षिण दिशा में खाली पड़ी जमीन पर नई दुकानों का निर्माण किया जा सके। पार्किंग व्यवस्था भी हो सके। अभी मंदिर के बाहर 23 दुकानें हैं।