- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
महाकाल परिसर में है शहर का दूसरा शक्तिपीठ देवी अवंतिका
ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में विराजित देवी अवंतिका शहर का दूसरा शक्तिपीठ है। ज्यादातर लोग उज्जैन में एक मात्र हरसिद्धि का शक्तिपीठ होना जानते हैं लेकिन पौराणिक मान्यताओं के अनुसार उज्जैन में दो शक्तिपीठ होना बताए गए हैं। पहला हरसिद्धि और दूसरा अवंतिका देवी। उज्जैन में हरसिद्धि पर सती की कोहनी व अवंतिका देवी मंदिर पर होंठ गिरे थे। प्राचीनकाल में दोनों शक्तिपीठ टेकरी पर आमने-सामने हुआ करते थे।
उज्जैन की अधिष्ठात्री देवी
देवी अवंतिका उज्जैन की अधिष्ठात्री देवी हैं। इनके नाम से ही उज्जैन का प्राचीन नाम अवंतिका पड़ा था। अवंतिका देवी के पास महाकाल के होने से आज भी उज्जैनवासी महाकाल को अवंतिकानाथ भी कहते हैं। देवी के पास ही एक भैरव प्रतिमा भी विराजित है।