- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-08-2026
काला पत्थर चौराहे पर सात महाद्वीप की प्रतिकृति, रोटरी पर श्रीकृष्ण की प्रतिमा
नगर निगम काला पत्थर चौराहा पर सौंदर्यीकरण के तहत होलोग्लोब की आकृति बनवा रहा है, जिस पर 7 महाद्वीप की प्रतिकृति के साथ ही फव्वारे भी लगाए जाएंगे। कॉसमॉस मॉल के सामने रोटरी पर भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति लगवाई जाएगी। बिरला चौराहा काॅर्नर पर सौंदर्यीकरण के तहत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के आसपास विकास कार्य करवाया जाएगा। भरतपुरी चौराहा के डिवाइडर पर पौधारोपण करेंगे। महापौर मीना जोनवाल ने गुरुवार को जोन 6 के तहत विभिन्न सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्हाेंने फायर सब स्टेशन, काला पत्थर चौराहा, कॉसमॉस मॉल, बिरला चैराहा, भरतपुरी चौराहा डिवाइडर में करवाए जा रहे कामों का निरीक्षण किया।