- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-07-2026
- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
किशोरी से दुष्कर्म, तीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज
उज्जैन। नीलगंगा पुलिस ने 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में एक युवक एवं दो युवतियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया, जबकि एक युवती एवं युवक की पुलिस तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक सतराम सिंधी कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय किशोरी को कब्रिस्तान की रहने वाली लक्ष्मी नामक सहेली ने अपने घर पर बुलाया। जहां पर बबली नामक युवती और सन्नाटा नामक युवक मौजूद थे। लक्ष्मी ने बबली की मदद से किशोरी को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद सन्नाटा ने डरा धमकाकर किशोरी से दुष्कर्म किया।
इसके बाद तीनों किशोरी को इंदौर ले गए, वहां भी सन्नाटा ने किशोरी से दुष्कर्म किया। यह घटना 20 नवंबर की है। बाद में किशोरी ने यह बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद नीलगंगा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बबली और सन्नाटा फरार है। पुलिस द्वारा लक्ष्मी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया।