- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत आभूषणों से सजे बाबा, गूंजे जयकारे
- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
कीटनाशक विक्रेताओं को बीएससी से छूट, अब एक वर्ष का डिप्लोमा करना होगा
खाद, बीज, दवा एवं कीटनाशक विक्रेताओं को शासन की तरफ से कीटनाशक बेचने के लिए बीएससी स्नातक से छूट मिल गई है। अब वे कृषि विज्ञान, जैव रसायन या जैव प्रौद्योगिकी से संबंधित विषय में स्नातक की बजाय एक वर्षीय डिप्लोमा कर यह व्यापार कर सकते हैं।इसी माह प्रकाशित शासन के गजट नोटिफिकेशन में यह संशोधन किया गया हैं।
इधर ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं उज्जैन जिला संघ सचिव संजय रघुवंशी का कहना है कि एसोसिएशन इस आदेश से असंतुष्ट है। एसोसिएशन का कहना है कि पुराने लाइसेंसधारियों को अनुभव के आधार पर इस डिप्लोमा से भी छूट प्रदान की जाए, क्योंकि वे 30- 40 वर्षों से इस व्यवसाय से जुड़े हैं और इनकी उम्र 60-70 वर्ष हो गई हैं। अब डिप्लोमा करना संभव नहीं है।