- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
दिनदहाड़े 7लाख 16 हजार रुपए की लूट
इंदौर रोड पर चार बदमाशों ने दिनदहाड़े फायनेंस के कर्मचारियों से ७ लाख १६ हजार रुपए लूट लिए और मौका पाकर रफूचक्कर हो गए। इसकी रिपोर्ट नानाखेड़ा थाने में दर्ज करवाई गई है। इस मामले में पुलिस अब जांच पड़ताल कर रही है। अभी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
वेदनगर नानाखेड़ा निवासी भरत पिता कमलकिशोर सोनानिया एसकेएस माइक्रो फायनेंस कंपनी में कर्मचारी है। वह ढाबलाहर्दू निवासी गोपाल पिता नारायणसिंह आंजना के साथ आईसीआई सीआई बैंक पहुंचा और वहां से ७ लाख १६ हजार रुपए निकाले और उसके बाद बैग में रखकर अपने कार्यालय की ओर रवाना हुआ। दोपहर १.३० बजे के लगभग सांवेर रोड पर हाउस ऑफ टाइल्स जैन एण्ड संस की दुकान के सामने चार नकाबपोश बदमाशों ने दोनों को रोका और बदमाशों ने उन पर स्प्रै छिड़कने की कोशिश की।
यह देखकर गोपाल ने बाइक पलटाने की कोशिश की। वहीं भरत ने बाइक से उतरकर दौड़ लगा दी। इसी बीच चारों बदमाश भरत के पास पहुंचे और पिस्टल एवं धारदार हथियार फालिया दिखाकर उसे धमकाया। उसके बाद रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। हालांकि इस दौरान कई लोग मौजूद थे। लेकिन बदमाशों के पास पिस्टल एवं फालिया होने के कारण किसी ने उन्हें पकडऩे का साहस नहीं जुटाया।