- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
केडी गेट पर कांग्रेस ने CM के दो पुतले फूंके, एक पुलिस ने छीना
उज्जैन | केडी गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो पुतले फूंके। एक पुलिस ने छीन लिया। गुरुवार दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का पुतला जलाने में भी कांग्रेस की गुटबाजी दिखाई दी। पहले शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा की अगुवाई में पुतला फूंका। इसके बाद अभा कांग्रेस सदस्य नूरी खान ने भी पुतला जताया। हालांकि उनके हाथ में जो पुतला था, उसे पुलिस ने छीन लिया था। उसके बाद उन्होंने आनन-फानन में एक डंडे पर गमछा लटकाकर उसे जलाया और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाए। पुतला बुझाने के लिए लाई गई फायर ब्रिगेड का उपयोग भीड़ काे तीतर-बीतर करने के लिए किया गया। पुलिस ने अग्निशमन यंत्र का उपयोग भी किया।
इसलिए प्रदर्शन : नर्मदा डूब पीड़ितों के पुनर्वास को लेकर नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक भोपाल में धरने पर बैठे थे। बुधवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। विरोध में जीवाजीगंज ब्लॉक कांग्रेस और शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने केडी गेट पर प्रदर्शन किया।
भीड़ काे तीतर-बीतर करने के लिए फायर ब्रिगेड का उपयोग करते कर्मचारी।