- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
केन्द्रीय मंत्री गेहलोत ने फीता काटकर किया अटल अनुभूति उद्यान का शुभारंभ
उज्जैन। केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत आज उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने अटल अनुभूति उद्यान का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री पारस जैन, विधायक मोहन यादव, महापौर, निगम अध्यक्ष एवं भाजपा नेता शामिल मौजूद थे।
ऊर्जा मंत्री को बताया नोटों में भी होती है ब्रेल लिपी
अनुभूति उद्यान निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय मंत्री गेहलोत के साथ ऊर्जा मंत्री पारस जैन भी चल रहे थे। चर्चा के दौरान केन्द्रीय मंत्री गेहलोत ने ऊर्जा मंत्री जैन को खेल उपकरण में ब्रेल लिपी में होने की जानकारी देते हुए बताया कि 500 का नोट में भी ब्रेल लिपी होती है उन्होंने 500 का नोट प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल से लेकर ऊर्जा मंत्री को इसके बारे में बताया और बाद में यह नोट चुटकी लेते हुए मीडियाकर्मियों को चाय-नाश्ते के लिए यह कहते हुए दे दिया कि शुभारंभ की खुशी में आप चाय-नाश्ता कर लेना। उक्त नोट को मीडियाकर्मियों ने पुन: जगदीश अग्रवाल को सौंप दिया। हॉल ठहाकों से गूंज उठा…