- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
केरल में गैर ब्राह्मणों को पुजारी बनाने का विरोध, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
उज्जैन | केरल सरकार के अधीन केरल देवस्थान भर्ती बोर्ड ने केरल त्रावणकोर देवस्थानम बोर्ड के प्रबंधन वाले मंदिरों में 62 पुजारी पद नियुक्ति में 36 गैर ब्राह्मणों की अनाधिकृत और सनातन धर्म विरोधी नियुक्ति के विरोध में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन संभागायुक्त और कलेक्टर को सौंपा।
केरल सरकार ने सनातन हिंदू धर्म के मंदिरों में परंपरा व वेद शास्त्रों व पुराणों के विधान के खिलाफ जाकर वोट बैंक के लिए जो नियुक्तियां की हैं, उससे समूचे भारत का ब्राह्मण वर्ग आहत है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया कि इस्कॉन भी ब्राह्मण दीक्षा के नाम पर सनातन धर्म और वैदिक परंपराओं के खिलाफ आयोजन कर रही है जबकि वेद शास्त्रों व पुराणों में ब्राह्मण दीक्षा का कहीं कोई उल्लेख नहीं है। पंं. सुरेंद्र चतुर्वेदी, जियालाल शर्मा, महेश पुजारी, शिवेंद्र तिवारी, रविंद्र भारद्वाज, उत्तम दुबे, योगेश शर्मा, ब्रह्मानंद दीक्षित आदि ने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग कि केरल के मंदिरों में पुजारी नियुक्ति के इस धर्म विरुद्ध आचरण पर और इस्कॉन द्वारा आयोजित की जाने वाली ब्राह्मण दीक्षा के आयोजनों पर रोक लगाएं।