- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
बुजुर्गों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर उज्जैन को दो राष्ट्रीय पुरस्कार
उज्जैन | वरिष्ठ नागरिकों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर उज्जैन जिले को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। सोमवार को नई दिल्ली में कलेक्टर संकेत भोंडवे को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ये दोनों सम्मान प्रदान किए। विस्तृत समाचार पेज | 7 पर
सम्मान समारोह सोमवार शाम 5 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में हुआ। ये पुरस्कार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिए गए। वयोश्रेष्ठ सम्मान 2017 पांच श्रेणियों में दिया गया। पहली बार उज्जैन को दो श्रेणियों में सम्मान मिला। कलेक्टर भोंडवे ने बताया जिला व निकाय स्तरीय पुरस्कार की दो श्रेणी के लिए ही हमने आवेदन किए थे। बुजुर्गों के लिए उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए ये सम्मान मिले हैं। पुरस्कार लेते समय केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष महेश परमार, सीईओ संदीप जीआर, नागदा नगर पालिका अध्यक्ष अशोक मालवीय, सीएमओ भविष्य खोबरागड़े मौजूद थे।
इन कामों की वजह से मिले पुरस्कार –
– जिला पंचायत की ओर से जिले में एक साल से अधिक समय में 60 साल से अधिक आयु के 39498 लोगों को एक करोड़ 35 लाख रुपए की पेंशन वितरित की। 2150 वरिष्ठ नागरिकों को छड़ी, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र का वितरण किया। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत जिले से 47 यात्राओं में 11920 व्यक्तियों को वैष्णोदेवी, काशी, जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम्, तिरुपति व द्धारका की यात्रा करवाई। वृद्धों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए थे।
– नागदा नगर पालिका ने बुजुर्गों के स्वास्थ्य शिविर लगाकर, उन्हें तीर्थयात्रा पर भेजकर, पेंशन योजना से जोड़कर उत्कृष्ट कार्य किए। इसके अलावा बुजुर्गों के लिए डे-केयर, वृद्धाश्रम में बेहतर सुविधाएं जुटाई। दिल्ली से आए दल ने इनका निरीक्षण किया था, इसके बाद पुरस्कार के लिए चयन हुआ।