- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
केवल 5 रुपए में भरपेट भोजन, रोज 250 लोगों को मिल रहा सस्ता भोजन
उज्जैन | मध्यप्रदेश शासन की दीनदयाल रसोई योजना गरीबों के लिए वरदान बन गई है। अब उन्हें पेट भरने की चिंता नहीं रही। वे केवल पांच रुपए में भरपेट भोजन का आनंद ले रहे हैं। नानाखेड़ा बस स्टैंड स्थित अटल रैन बसेरे में दीनदयाल रसोई भोजन केंद्र पर रोज 250 गरीब व्यक्ति सस्ते भोजन का लाभ ले रहे हैं। यहां एक बार में 20 से 25 लोग बैठकर भोजन कर सकते हैं। इसके लिए सीटिंग बैंच और टेबलों का इंतजाम किया गया है।