- उज्जैन पहुंचे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका, श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का किया पूजन-अर्चन
- भस्म आरती: राजा स्वरूप में भगवान महाकाल ने दिए भक्तों को दर्शन, श्रद्धालुओं ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद
- भस्म आरती: ॐ, त्रिपुण्ड और त्रिनेत्र के साथ रुद्राक्ष की माला से किया गया बाबा का श्रृंगार, राजा स्वरूप में दिए भक्तों को दर्शन
- हरिद्वार के तर्ज पर उज्जैन में साधु-संतों के लिए स्थायी आश्रमों का होगा निर्माण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा; कहा - धर्मशालाओं के निर्माण पर भी किया जाएगा विचार
- भस्म आरती: भांग, चन्दन, सिंदूर और रजत चंद्र त्रिपुण्ड और त्रिनेत्र अर्पित कर किया गया बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार!
कैंसर यूनिट के लिए एक करोड़ देगा सेंट्रल : मंत्री गेहलोत
जिला अस्पताल की कैंसर यूनिट का शुभारंभ सख्याराजे चिकित्सालय में किया गया। इस यूनिट का शुभारंभ सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत ने किया। कैंसर यूनिट का शुभारंभ करते हुए केन्द्रीय मंत्री गेहलोत ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य को लेकर विशेष रूप से सजग है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से वे एक करोड़ की व्यवस्था करवा देंगे।
मार्च के पहले ५० लाख की व्यवस्था हो जाएगी। शेष राशि वे शीघ्र ही जारी करवा देंगे। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने भी प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य मामलों में सजगता और प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर सांसद चिंतामणि मालवीय, विधायक सतीश मालवीय, अनिल फिरोजिया, दिलीप शेखावत, डॉ. मोहन यादव, महापौर मीना जोनवाल, नगर भाजपा अध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी, भाजपा नेता श्याम बंसल, सिविल सर्जन और अस्पताल अधीक्षक डॉ. एन.के. त्रिवेदी व रोगी कल्याण समिति सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार सुनील जैन, विनीता शर्मा, राजेश बोराना मौजूद थे।