- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
कैंसर यूनिट के लिए एक करोड़ देगा सेंट्रल : मंत्री गेहलोत
जिला अस्पताल की कैंसर यूनिट का शुभारंभ सख्याराजे चिकित्सालय में किया गया। इस यूनिट का शुभारंभ सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत ने किया। कैंसर यूनिट का शुभारंभ करते हुए केन्द्रीय मंत्री गेहलोत ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य को लेकर विशेष रूप से सजग है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से वे एक करोड़ की व्यवस्था करवा देंगे।
मार्च के पहले ५० लाख की व्यवस्था हो जाएगी। शेष राशि वे शीघ्र ही जारी करवा देंगे। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने भी प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य मामलों में सजगता और प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर सांसद चिंतामणि मालवीय, विधायक सतीश मालवीय, अनिल फिरोजिया, दिलीप शेखावत, डॉ. मोहन यादव, महापौर मीना जोनवाल, नगर भाजपा अध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी, भाजपा नेता श्याम बंसल, सिविल सर्जन और अस्पताल अधीक्षक डॉ. एन.के. त्रिवेदी व रोगी कल्याण समिति सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार सुनील जैन, विनीता शर्मा, राजेश बोराना मौजूद थे।