- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
कैदी की जेल में संदिग्ध मौत
उज्जैन। भेरूगढ़ जेल में हत्या के सजायाफ्ता कैदी की संदिग्ध मौत हो गई। जेल प्रशासन ने कैदी को हार्टअटैक आने की संभावना जताई है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया है, रिपोर्ट के बाद कारणों का खुलासा हो पायेगा।
पुलिस के अनुसार प्रेम पिता उमराव सिंह (39 वर्ष) निवासी पत्थरगढ़ बरोठा हत्या के मामले में आजीवन सजा काट रहा था। उसकी सजा के 15 वर्ष पूरे हो चुके थे और एक वर्ष बाद वह रिहा होने वाला था। तड़के उसे तबियत बिगडऩे पर जेल के कर्मचारी जिला चिकित्सालय लेकर आए। यहां डॉक्टर ने प्रेमसिंह को मृत घोषित कर दिया।
जेल कर्मचारियों ने बताया कि संभवत: हार्टअटैक के कारण प्रेमसिंह की मृत्यु हुई है। डॉक्टरों की पैनल से पोस्टमार्टम कराने के साथ ही प्रक्रिया की वीडियो शूटिंग भी कराई है, जिसके बाद ही प्रेमसिंह की मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पायेगा। मृतक के भाई ने बताया कि 1993 में घर के सामने रहने वाले व्यक्ति से पिता उमराव सिंह का विवाद हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। मामले में उमराव व 3 बेटों पर हत्या का प्रकरण दर्ज हुआ थ्रा।